दो दिन से लापता युवक का बड़े तालाब में मिला शव, मृतक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप

दो दिन से लापता युवक का बड़े तालाब में मिला शव, मृतक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप
भोपाल,यशभारत। राजधानी के बड़े तालाब में आज दोपहर एक लापता युवक की लाश पानी में तैरते मिली है। बताया जा रहा है कि युवक बीते दो दिनों से लापता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के आनुसार करोंद हरी मजार निवासी चुन्नू खान पिता काले खान उम्र 30 वर्ष कारपेंटर का काम करता था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले ही गुमशुदगी दर्ज की थी।
मृतक चुन्नू के बड़े भाई फरिद ने बताया कि बुधवार की दोपहर को एक बजे घर से निकला था। रिश्ते के साले मुजाहिद और शोएब के पास जाने का बोलकर गया था। चुन्नू की पत्नी रेहाना का कॉल मेरे पास आया। बताया कि पति कॉल नहीं उठा रहे हैं। उसे अनहोनी की आशंका थी। रेहाना ने फरीद से कहा कि शोएब और मुजाहिद इकबाल मैदान के पास हैं।
जब फरिद चुन्नू की तलाश करते शोएब के पास गया तो उसने उसके बारे में बात करने से मना कर दिया। फरिद ने आरोप लगा ते हुए बताया की मुजाहिद और शोएब आए दिन भाई पर अड़ीबाजी करते थे। मारपीट करते थे, उन्हें पूरा यकीन है कि दोनों ने सुनियोजित ढंग से हत्या के बाद बॉडी को तालाब में फेंका है।







