देश

कोलकाता में रिकॉर्ड बारिश,करंट लगने से 5 लोगों की मौत

हावड़ा स्टेशन के यार्ड में भरा बारिश का पानी,मेट्रो-ट्रेनों की रफ्तार थमी

कोलकाता,यशभारत। पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया और यातायात ठप हो गया. आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं.सड़कों पर नाव चल रही हें, कई इलाके पानी में डूब गए हैं रिकॉर्ड बारिश के बार कोलकाता के कई इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है |

आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और कोलकाता में कई घरों एवं आवासीय परिसरों में पानी घुस गया. रात भर हुई लगातार बारिश के कारण कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रेल, मेट्रो और हवाई सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक कोलकाता में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

बारिश ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

रात भर हुई लगातार बारिश के कारण कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रेल, मेट्रो और हवाई सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश के कारण सियालदह स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पानी जमा हो गया है. इस वजह से सुबह से ही ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. लाइन पर पानी जमा होने के कारण चक्ररेल की अप और डाउन लाइन की सेवाएं फिलहाल बंद हैं. सियालदह दक्षिण शाखा पर ट्रेन सेवाएं बंद हैं. इसी तरह, हावड़ा डिवीजन के यात्रियों को भी परेशानी हो रही है.

कोलकाता की लाइफलाइन मेट्रो भी थमी

कोलकाता में मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुई हैं. मेट्रो लाइन पर पानी जमा हो गया है. कोलकाता की लाइफलाइन मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुई हैं. रात भर हुई भारी बारिश के कारण, महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशन के बीच जलभराव हो गया है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, शहीद खुदीराम से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. दक्षिणेश्वर और मैदान स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं कम संख्या में चलाई जा रही हैं. पानी को पंप लगाकर बाहर निकाला जा रहा है. मेट्रो रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर जुटे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button