जबलपुरमध्य प्रदेश

नमो मैराथन : जबलपुर में युवाओं का उत्साह, 6,691 का हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

युवाओं ने नशामुक्त और स्वस्थ भारत का दिया संदेश

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में रविवार की सुबह सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित नमो युवा रन (नमो मैराथन) में हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई। आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत की थीम पर आयोजित इस मैराथन में युवाओं ने नशामुक्त और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। आयोजन के लिए 6,691 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इसके अलावा भी सैकड़ों प्रतिभागी सीधे शामिल हुए।

मैराथन की शुरुआत राइट टाउन स्टेडियम से हुई, जिसका उद्घाटन लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया। समापन अवसर पर विजेताओं को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और पंकज दुबे मौजूद रहे।

प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रम को विशेष सहयोग मिला। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

02 34

युवा प्रतिभागियों ने दौड़ के दौरान उत्साह और जोश से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन जहां खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने का माध्यम बना, वहीं सामाजिक संदेश के जरिए युवाओं को नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

नमो मैराथन ने न केवल जबलपुर के युवाओं को जोड़ने का काम किया बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में सामूहिक संकल्प का आह्वान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button