भोपाल

पुलिया से कार टकराने और अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

पुलिया से कार टकराने और अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

-अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसे, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। तलैया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक सडक़ हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गर्ई। वहीं नजीराबाद इलाके में पुलिया से कार टकराने के बाद एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया कि एकता नगर सूखीसेवनिया निवासी कैलाश पुत्र गुंडीलाल(56) मजदूरी करता था और सुल्तानिया जनाना अस्पताल के सामने रैन बसेरा में रहता था। गत 14 सितंबर को रैल बसेरा के सामने पैदल सडक़ पार करते वक्त उसे किसी अज्ञात दो पहिया वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसे एम्बुलेंस 108 की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कल उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर आरोपी वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस से कार टकराने से महिला की मौत:-
नजीराबाद थाना प्रभारी अरूण शर्मा ने बताया कि श्यामपुर जिला सीहोर निवासी कृष्णा गौर पति द्वारका प्रसाद(38) गृहणी थीं। गत 24 अगस्त की रात वह अपने परिजनों के साथ कार  में सवार होकर भोपाल आ रहीं थी। तभी बरखेड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में कृष्णा गौर गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर एम्स में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। अस्पताल की सूचना पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज किया था। चूंकि घटना स्थल  नजीराबाद इलाके का था, इसलिए मर्ग डायरी जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने असल में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button