नागपुर में नाबालिग बच्चे का किडनैप और मारकर फेंक दिया झाड़ी में
पिता का सालों पुराना दोस्त ही निकला आरोपी

महाराष्ट्र,यशभारत। महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिता को ब्लैकमेल कर पैसे एंठने के इरादे से तीन लोगों ने नाबालिक बच्चे जीत युवराज सोनेकर का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. हैरानी की बात तो ये है कि तीनों ही मृत बच्चे के पिता के दोस्त थे और उसके साथ ही गुमशुदा बच्चे की तलाश का नाटक कर रहे थे।
गला दबाकर हत्या,बोरे में डालकर फेंका शव
उन्होंने एक कार के अंदर मासूम बच्चे जीत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव बोर में भरकर सावनेर तहसील के के चनकापुर की झाड़ियां में फेंक दिया. मोबाइल मैसेजेज के आधार पर पुलिस ने पिता के एक दोस्त को हिरासत में लिया तो हत्या का राज खुल गया. यह घटना खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घटी थी, जो कल उजागर हुई।
पकड़े गए तीनों आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6ठी में पढ़ने वाले मृतक का नाम जीत युवराज सोनेकर है.पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें राहुल पाल ,यश वर्मा ,अरुण भारतीय है. जीत सोमवार सुबह स्कूल गया लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. इस बीच बुधवार शाम को एक बकरी चराने वाले को जीत का शव नजर आया. उसके सिर और आंख पर लगी चोट के निशान और खून बहाने से स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।







