मध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस पार्टी हर बूथ की वोटर लिस्ट की करेंगी जाँच 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के मकरोनिया में स्थित कार्यालय में बी.एल.ए नियुक्ति, मतदाता केंद्र युक्ति युक्त करण, मतदाता सूची की पुनरीक्षण की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में जिले की विधानसभाओं के पुनरीक्षण प्रभारी मौजूद थे।

           बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी को शीघ्र अति शीघ्र BLA की नियुक्ति, सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से समन्वय बनाकर करना है। जिससे वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को शीघ्र ही शुद्ध किया जा सके। कांग्रेस पार्टी हर बूथ की वोटर लिस्ट की जाँच करेंगी, इसके लिए bla को उतरदायित्व सौपा जा रहा है।

       जिला प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण शैलेंद्र तोमर ने BLA की नियुक्ति शीघ्र करने की अपील, सभी विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी से की है । जिससे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के कार्य को गति मिल सके I

              बैठक में प्रमुख रूप से बीना से महेंद्र कुमार नवैया, देवेंद्र कुशबाहा, खुरई से हरविंद्र सिंह चाबला, शाकिर खान, निशांत रिछारिया, सुरखी से राजकुमार धनोरा, देवरी से हरिश्चंद्र लोधी, रजनीश जैन, रहली से कमलेश साहू, बीडी पटेल, शरद राजा सेन, देवेंद्र कुर्मी, बंडा से देव प्रशांत सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button