देश

अयोध्या से काशी जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ लोग घायल

यूपी के जौनपुर जिले में भीषण हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश,एजेंसी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीषण हादसा हुआ। जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर काशी जा रहे थे। इसी दौरान भोर में हादसा हुआ। जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीगढ़ के रहने वाले हैं और मथुरा, वृंदावन, अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम जा रहे थे।

Table of Contents

कैसे हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई।

टक्कर के बाद मची चीख- पुकार

हादसा इतना भीषण था कि चक्कर के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। जिले के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि देर रात (रविवार) हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को नज़दीकी अस्पताल भेजा. गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button