जबलपुरमध्य प्रदेश
डीजल निकालते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार सौ लीटर डीजल और बुलेरो जप्त

जबलपुर यशभारत। बरगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को हाईवे रोड पर लापरवाही पूर्वक बुलेरो वाहन में रखे ड्रम से ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान बलराम रजक के रूप में हुई है, जो 27 वर्षीय है और ग्राम लोढ़ी पिपरिया बरगी का निवासी है। बरगी थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल और बुलेरो वाहन जप्त किया गया है।
– आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस, 3 और 7 ईसी एक्ट, और 3, 181, 177, 130(1) मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रधान आरक्षक उदय सिंह उइके, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, आरक्षक दारा सिंह और मुकेश गुप्ता ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था, जिससे आग लगने की पूर्ण संभावना थी ।







