मध्य प्रदेशराज्य

डिंडोरी जिलाध्यक्ष चमरू नेताम की टीम विस्तार, भाजपा जिला ईकाई घोषित 

Table of Contents

डिंडौरीl जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति और जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानदीप त्रिपाठी, जयसिंह राजपूत, संतोष साहू, दिलीप ताम्रकार, महेश धूमकेती, इन्द्रावती धुर्वे, राजेन्द्र दुबे और शोभित मरावी को दायित्व सौंपा गया है।

महामंत्री पद की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुधीरदत्त तिवारी और बद्री प्रसाद साहू को दी गई है।

मंत्री पद पर सपना जैन, ललिता धुर्वे, गणेशदास सोनवानी, नरबदिया मरकाम, गजेन्द्र करचाम, अंजू ब्यौहार और मालती तिवारी को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में स्कंध चौकसे, सह कोषाध्यक्ष अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री पवन शर्मा तथा सह कार्यालय मंत्री पुनीत जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के साथ भाजपा जिला डिंडौरी की नई टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं जिले में जिला कार्यकारिणी में शामिल हुए पदाधिकारियों के बधाई का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button