भोपाल

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड ..इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 में नई दिल्ली में मिला सम्मान

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड

..इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 में नई दिल्ली में मिला सम्मान

यश भारत भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली के ली मेरिडियन में 9 सितम्बर को आयोजित भव्य इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स समारोह में बोर्ड को बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से नवाजा गया। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की जनता और यहां की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश की धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। यह अवॉर्ड राज्य के पर्यटन को न केवल पहचान दिलाता है, बल्कि इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बनाने की दिशा में एक प्रेरणा भी है।

सामूहिक प्रयासों का परिणाम

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी पूरी टीम की साझा मेहनत और दूरदर्शी विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य केवल नए पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, महिलाओं को अवसर प्रदान करना, संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करना और पर्यटन को सतत विकास की ओर ले जाना है।

सतत और आधुनिक पर्यटन की दिशा में काम

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की यह उपलब्धि उसकी दूरदर्शी सोच और योजनाओं का प्रमाण है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में बोर्ड लगातार सक्रिय रहा है। इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करना, सामुदायिक होमस्टे को बढ़ावा देना, साहसिक पर्यटन को विस्तार देना और अनुभवात्मक पर्यटन की नई धाराएँ विकसित करना बोर्ड की प्राथमिकता रही है। साथ ही विज़िटर इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने और आतिथ्य सत्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में भी लगातार कार्य हो रहा है।

हृदय प्रदेश को खास पहचान

अधिकारी मानते हैं कि यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा है। राज्य का लक्ष्य है कि हृदय प्रदेश को ऐसा खास पर्यटन गंतव्य बनाया जाए, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम पर्यटकों को देखने को मिले।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button