भोपाल

नवागत पुलिस कप्तान साई कृष्ण एस थोटा ने संभाली नर्मदापुरम जिले की कमान

नवागत पुलिस कप्तान साई कृष्ण एस थोटा ने संभाली नर्मदापुरम जिले की कमान

यश भारत , नर्मदापुरम । जिले में लंबे समय से पदस्थ रहे पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह का तबादला रतलाम हो गया है। उनके स्थान पर पन्ना जिले में पदस्थ रहे आईपीएस अधिकारी साई कृष्ण एस थोटा को नर्मदापुरम का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाली।

नवागत पुलिस अधीक्षक के स्वागत के लिए यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने सभी थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर देने की बात कही। नए पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत बनाना और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति अपनाना उनकी कार्ययोजना का हिस्सा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का संदेश दिया। नवागत एसपी ने यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे और जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा।पुलिस कप्तान थोटा ने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। डॉ. गुरुकरन सिंह के स्थानांतरण के बाद जिले में नए कप्तान से लोगों को बेहतर कानून-व्यवस्था और सख्त प्रशासन की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि युवा और ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button