मध्य प्रदेशराज्य

ससुराल आए दामाद की डूबने से मौत : मशीन से कुएं का पानी खाली कर 2 घंटे बाद निकाला शव, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Table of Contents

मंडला lमंडला में एक दुखद घटना सामने आई है। निवास थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में कुएं में नहाने के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कालीराम मरावी के रूप में हुई है, जो ग्राम मोहदा थाना बीजाडांडी का निवासी था। कालीराम अपने ससुराल ग्राम डुंगरिया आए हुए थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। घटना के दिन वह नहाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर उनके ससुराल वाले उन्हें खोजने निकले। कुएं के पास उनके कपड़े मिले, लेकिन कालीराम का कहीं पता नहीं चला।

ग्रामीणों को सूचना दी गई। कुएं से पानी निकालने के लिए मशीन का प्रयोग किया गया। लगभग 2 घंटे बाद कुएं में उनका शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना निवास पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button