देश

मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म 5 साइड प्रवेश द्वार बनाने के साथ लगाए जाएं दो एस्केलेटर, दिव्यांगों को मिले लिफ्ट की सुविधा, मेन स्टेशन पर बने ऑटो बूथ

रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य पवन मित्तल द्वारा दिए गए सुझाव कार्ययोजना में शामिल

कटनी, यशभारत। मंडल रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आज जबलपुर रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य पवन मित्तल ने कटनी के रेलवे स्टेशनों के विकास और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सुझावों को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश भी अधिकारियों की ओर से प्रदान किए गए।

जानकारी के मुताबिक रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पवन मित्तल ने सुझाव दिया कि मुड़वारा स्टेशन में लगातार बढ़ते यात्री दबाव और ट्रेनों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दो एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में सभी आयु और श्रेणी के मुसाफिर आते हैं ऐसे में एस्केलेटर लगने से लोगों की सहूलियतों में इजाफा होगा। इसके अलावा यहां लिफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जाना चाहिए, जिससे दिव्यांग मुसाफिरों को सुविधा मिल सके। श्री मित्तल ने दूसरा महत्वपूर्व सुझाव यह दिया कि कटनी के मेन रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के आने और जाने के समय ऑटो चालकों की धमाचौकड़ी से मुसाफिरों को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्टेशन से कहीं जाने के लिए कोई भी किराया निर्धारित नहीं है। आते दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर ऑटो बूथ बनाया जाना उचित होगा। रेलवे अपनी ओर से आटो बूथ बनाकर रेल पुलिस को दे और रेल पुलिस इसका अपने स्तर पर संचालन करे। आवश्यकतानुसार इस बूथ को प्रीपेड बूथ में भी बदला जा सकता है। इससे रेलवे स्टेशन पर अराजकता के माहौल से मुक्ति मिलेगी और व्यवस्थित पार्किंग भी देखने मिलेगी।

बैठक में श्री मित्तल ने एक अन्य सुझाव यह भी दिया कि मुड़वारा स्टेशन पर दोनों साइड अप एंड डाउन ट्रैक का ग्रेड सेपरेटर बन चुका है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म क्रमांक 5 साइड पर प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जाए, इससे भट्ठा मोहल्ला- लखेरा मार्ग से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी, साथ ही रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण कदम होगा। श्री मित्तल के इन सुझावों को समिति की बैठक में मानते हुए इसे आगामी कार्ययोजना में शामिल किया गया।

IMG 20250904 WA1066 IMG 20250904 WA1058 IMG 20250904 WA1070 IMG 20250904 WA1063

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button