देश

कुल्लू में 2 मकान गिरे, 2 लोग दबे:मंडी लैंडस्लाइड में 6 की मौत

शिमला में मंदिर टूटा, किन्नौर में गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

शिमला, ईएमएस । हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच भारी बारिश तबाही मचा रही है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में देर रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 2 घर गिर गए। इनमें एनडीआरएफ जवान समेत 2 लोग दब गए। इससे पहले, मंडी के सुंदरनगर में 2 घरों पर लैंडस्लाइड हो गया था। मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 एक ही परिवार के हैं।

अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और घर ढहने से 12 लोगों की मौत हुई है। शिमला के रामपुर में विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूट गया। किन्नौर में एनएच-5 पर वांगतू में सड़क किनारे खड़ेपांच ट्रक पहाड़ी से पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। संबंधित जिलों के ष्ठष्ट ने सभी स्कूलों के मुखिया को ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने आज दोपहर 12 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में भारी से बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button