मध्य प्रदेशराज्य

पति- पत्नी की संदिग्ध मौत : पत्नी की घर के अंदर पड़ी थी लाश , पति ने आम के पेड़ पर फंदा बनाकर किया सुसाइड, क्षेत्र में सनसनी

Table of Contents

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत अंजनी टपरिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के दो सदस्यों के शव मिले। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विजय लोधी का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी चंदाबाई का शव घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते पति ने घटना को अंजाम देकर फांसी लगा दी, बहरहाल सच्चाई क्या है या तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगाl

घटना की जानकारी लगते ही बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दंपत्ति की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button