भोपाल

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय कर रहा था गांजा की तस्करी -आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद, बाइक भी जब्त

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय कर रहा था गांजा की तस्करी
-आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद, बाइक भी जब्त
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में स्टूडेंट्स को गांजा सप्लाई करने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्यादा पैसा कमाने के बाद कार खरीदने के लिए डिलीवरी की आड़ में गांजा की पुडिय़ा बनाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 किलो गांजा और बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या नगर एक्सटेंशन के पीछे एक बाइक सवार युवक गांजा बेचने की फिराक मेंं घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। मौके पर ही ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलो गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी की पहचान मूलत: ग्राम पड़रिया राजधार बेगमगंज जिला रायसेन निवासी सुमत ठाकुर पुत्र जमुना प्रसाद(25) के रूप में की है। आरोपी वर्तमान में नरेला जोड़ अयोध्या नगर में रहकर ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नशे के आदी कॉलेज में पढऩे वाले और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को गांजा की पुडिय़ा सप्लाई करता था। वह गांजा बेच कर ज्यादा पैसा कमाता और कार खरीदता। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की है। आरोपी के पास मिले गांजा और बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button