इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

लाखों की अवैध यूकेलिप्टस की लकड़ी ज़ब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

वैध परिवहन अनुज्ञा पत्र (टीपी) के डिंडोरी से जबलपुर लाई जा रही थी।

लाखों की अवैध यूकेलिप्टस की लकड़ी ज़ब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर: वन विभाग ने शहर में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, आमनपुर के पास एक ट्रक से लाखों की यूकेलिप्टस की लकड़ी ज़ब्त की है। यह लकड़ी बिना किसी वैध परिवहन अनुज्ञा पत्र (टीपी) के डिंडोरी से जबलपुर लाई जा रही थी।

यह कार्रवाई तब हुई जब वन विभाग को इस अवैध परिवहन के बारे में गुप्त सूचना मिली। शुरुआती तौर पर कुछ स्थानीय अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस पर तुरंत एक्शन लिया गया।

वन विभाग के रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा ने बताया कि आमनपुर रोड पर एक लकड़ी के टाल के पास से ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में यूकेलिप्टस की बल्लियां भरी हुई थीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वन अभिवहन अधिनियम के तहत मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इस घटना ने शहर में चल रहे अवैध लकड़ी के कारोबार को उजागर कर दिया है। जानकारों का कहना है कि रोज़ाना 10 से 15 ट्रक लकड़ी अवैध रूप से शहर में लाई जा रही है, जबकि वन विभाग के नाके और चेकपोस्ट होने के बावजूद यह तस्करी बेरोकटोक जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button