भोपाल

आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीडब्ल्यूडी में बदले प्रभार, शासन से जारी हुए आदेश 

आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीडब्ल्यूडी में बदले प्रभार, शासन से जारी हुए आदेश

1755798219 1001566448
1755798219 1001566466

यश भारत भोपाल। प्रदेश में अलग अलग जगहों पर पदस्थ आठ आईपीएस के तबादला आदेश गुरूवार देर रात जारी किए गए हैं। अचानक हुए तबादलों से महकमें में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि अन्य अधिकारियों के भी प्रभार बदले जा सकते हैं। सूची में आठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची में जिला स्तर से लेकर रेंज स्तर तक के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
जबलपुर में बतौर एडिशनल एसपी पदस्थ आनंद  का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल नए अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार है। तबादला सूची सामने आते ही पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ अफसरों का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है जबकि कुछ को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के भी  आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रभारी अधीक्षण यंत्री व कार्यपालन यं़ित्रयों के प्रभार बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही अन्य विभागों की लिस्ट भी निकलेगी जिसमें अधिकारियों का तबादला किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button