देश

कटनी में मुख्यमंत्री आगमन पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, 23 अगस्त को कई मार्ग रहेंगे बंद

कटनी, यशभारत। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त 2025 को कटनी के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन एवं नगर में आयोजित कार्यक्रमों को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन 23 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

मुख्य संशोधन इस प्रकार रहेंगे

* माधवनगर गेट से विश्राम बाबा गेट तक का मार्ग पूर्णतः बंद (नो व्हीकल ज़ोन) रहेगा।
* वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन माधवनगर गेट से पंचायत तिराहा, टांगा स्टैंड, आहूजा कॉलोनी, इमलिया होकर पीरबाबा की ओर जा सकेंगे।
* पीरबाबा से शहर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहन (लोडर, पिकअप आदि) – जेल मोड़, इमलिया, टांगा स्टैंड, पंचायत तिराहा, माधवनगर गेट से होते हुए प्रवेश करेंगे।
* पीरबाबा बायपास से शहर एवं शहर से पीरबाबा बायपास की ओर आने-जाने वाली बसे – बायपास से इंदिरा नगर होकर सीधे बस स्टैंड जाएंगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नो एंट्री प्रतिबंध भी लागू रहेगा। पुलिस ने अपील की है कि नागरिक यातायात संशोधन का पालन करें और आवश्यक यात्रा के लिए समय से पहले मार्ग का चयन करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।Screenshot 20250821 215325 WhatsApp2Picsart 25 08 21 21 55 01 326

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button