देश

आज का राशिफल : कर्क, कन्या और कुंभ को मिलेगा किस्मत का साथ

चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है

आज गुरुवार के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है अपनी ही राशि में चंद्रमा के गोचर करने से कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लिए आज का दिन गुडलक लिए रहने वाला है वहीं चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशियों को सावधानी के साथ काम करने को संकेत कर रहा है|

मेष राशि

आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे किसी व्यक्ति का कठोर व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है तन और मन में अस्वस्थता और भय का अनुभव होगा मां की तबीयत खराब होने से आपको चिंता रह सकती है दुर्घटना की आशंका है।

वृषभ राशि

आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है आपकी चिंताएं कम होंगी इस कारण स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा आज अधिक कल्पनाशील बनेंगे अपनी कला और सृजनशक्ति को लोगों तक पहुंचाने के लिए समय अनुकूल है परिवार के सदस्यों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा मित्रों के साथ घूमने. फिरने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा आज आप थकान चिंता एवं प्रसन्नता का मिला.जुला अनुभव करेंगे निर्धारित काम को समय पर पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे धन के मामले में आपको नुकसान हो सकता है मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है व्यापार में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा।

कर्क राशि

आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है आज आप बहुत इमोशनल रहने वाले हैं मित्रों परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ किसी गहरी चर्चा में उतर सकते हैं घूमने.फिरने और स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकेंगे परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल होगा आर्थिक लाभ होगा।

सिंह राशि

आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है मन में अस्थिरता और भावना की दुर्बलता के कारण आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे गलत वाद.विवाद या चर्चाओं में न पड़ें कानूनी मामलों में सावधानी रखें वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखें आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा किसी के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी होने से बचें आज कार्यस्थल पर आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि

आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है आज आप अनेक तरह से लाभ प्राप्त कर सकेंगे आपके व्यापार और आय में वृद्धि होगीण् नौकरी में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे कार्यस्थल पर आपको कोई मनपसंद नया काम भी मिल सकता है मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर घूमने जाने की संभावना हैण् परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि

आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है आपके परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा नौकरी में पदोन्नति होने तथा आय में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी माता से आर्थिक लाभ होगा आप घर की सजावट का काम शुरू करेंगे कार्यालय में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे आप उनसे प्रेरणा ले सकेंगे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है आज आप नकारात्मक विचारों में रह सकते हैं भय का अनुभव होगा थकान लगेगी स्फूर्ति का अभाव महसूस होगा नौकरी या व्यवसाय में कठिनाई हो सकती है अधिकारी के साथ वाद.विवाद ना करेंण् कार्यस्थल पर आज आप अपना निर्धारित काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगे विदेश में रहने वाले स्वजनों से अच्छे समाचार मिलेंगे।

धनु राशि

आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है आज आपको अत्यंत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है आज कोई भी नए काम एवं बीमारियों का उपचार शुरू ना करें अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी भाषा पर संयम रखें नेगेटिव कामों से दूर रहेंण् अनैतिक कामों और कानून विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।

मकर राशि

आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है आज आप व्यापार बढ़ाने को लेकर प्रयास करेंगे उसमें वृद्धि होगी दलाली कमिशन ब्याज आदि से आय बढ़ेगी धन लाभ का प्रबल योग है संतान की पढ़ाई के विषय में चिंतित रहेंगे ऑफिस के काम में सफलता मिलेगी विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी इस कारण दोपहर के बाद आपका मन काम में नहीं लगेगा दोस्तों से मिलना होगा नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं।

कुंभ राशि

आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है आप जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी परिवार में मेल.जोल बना रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ हो सकता है महत्वपूर्ण काम में पैसे खर्च होने की संभावना है आपके विरोधी आपको पराजित नहीं कर सकेंगे आज सफलता प्राप्त करना आपके लिए आसान होगा।

मीन राशि

आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है आज आप काल्पनिक दुनिया में सैर करेंगे विद्यार्थियों के लिए आगे आने वाले दिन अच्छे हैं आज से ही इसके लिए मेहनत शुरू कर सकते हैं शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा आज विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की कहीं बात चल सकती है दोपहर के बाद संयम बनाए रखें किसी बात को लेकर ज्यादा आवेश में ना आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button