मध्य प्रदेशराज्य

अंधे कत्ल का खुलासा : काले जादू के शक में धारदार हथियार से की गई थी महिला की हत्या             

Table of Contents

डिंडोरी lजिले की अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जलेगांव में एक महिला की हत्या की खबर मिलीl जिस पर तत्परता से प्राप्त थाना समनापुर व अमरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर जांच प्रारंभ की गई। सावित्री बाई परस्ते, उम्र 55 वर्ष, का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके पास एक लोहे की बरछी भी पाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमति वाहनी सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी बजाग विवेक गौतम के निर्देशन में एफएसएल टीम बालाघाट द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया। वहीं जाँच के दौरान मृतिका की पुत्री एवं अन्य ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर आरोपी दद्दू उर्फ राधे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जलेगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश एवं मृतका पर जादू-टोना करने के संदेह के चलते धारदार हथियार से हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस महकमा की मेहनत से 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर होना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 332(a) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस सफल अन्वेषण एवं शीघ्र गिरफ्तारी में एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक हरिशंकर तिवारी, उप निरीक्षक पारस यादव, चौकी प्रभारी अमरपुर सउनि अतुल हरदाहा, सउनि रामरतन झारिया, प्र.आर. गंगा यादव, एवं आर. अजीत धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button