- गोटेगांव/ नरसिंहपुरl जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, और ही नशे का कारोबार वालों व सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संपूर्ण जिले में विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर शहर की ओर कपूरी चौराहा नहर वाले रास्ते से आ रहा है।
ऐसे हुई कार्यवाही
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी की गयी जिसमे मुखबिर के बताए अनुसार हुलिया का एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ गोलू पिता द्वारका प्रसाद लोधी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सूरवारी, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर का होना बताया जो उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके द्वारा जेब मे एक छोटी प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मिली जिसके अन्दर भूरे रंग का पाउडर स्मैक (मनप्रभावित उत्तेजित औषधि) जैसा बरामद हुआ जिसे चैक किया गया जो स्मैक पाऊडर होना पाया गया जिसका तौल करने पर वह 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर कीमती 1 लाख रूपये का होना पाया गया। आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं उसके विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गया। अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर के स्त्रोत के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Back to top button