मध्य प्रदेशराज्य

3 बकरी, 1 श्वान को बना लिया है शिकार : अजगर के खौफ में वाशिंदे

नरसिंहपुर यशभारत। जिला मुख्यालय से लगभग 4-5 किलोमीटर स्थित खैरीनाका ग्राम पंचायत के वाशिंदे इन दिनों अजगर के कारण भय के वातावरण में जी रहे है। श्मशान के पास एक विशालकाय अजगर देखा गया है जो जानवरों को अपना शिकार बना रहा है।

 

ग्राम खैरीनाका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास एक विशालकाय अजगर को देखकर घबरा गये और इसकी जानकारी ग्राम में लगते ही ग्राम में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया अजगर की लंबाई लगभग 12-15 फीट है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 8-10 दिनों से अजगर एक ही जगह दिखाई दे रहा है। पहले तो ग्रामीणों को अनुमान लगाया कि हो सकता है भोजन की तलाश में आ गया हो और जंगल में चला जायेगा परंतु अजगर वह श्मशान घाट के पास डेरा ही जमा लिया है।

3 बकरी, और एक श्वान को बना चुका है अपना शिकार

ग्रामीणों ने बताया कि 8-10 दिनों में अजगर 3 बकरी सहित 1 श्वान को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम के एक वाशिंदे ने स्वयं अपनी आंखों से अजगर को कुत्ते का शिकार करते हुए देखा है। ग्रामीण के अनुसार पहले अजगर ने कुत्ते को पूरा लपेट लिया और जब उसकी मौत हो गयी तो अजगर ने उसे निगलना शुरू किया। देखते ही देखते अजगर कुत्ते को पूरा ली गया।

 

भय के वातावरण में ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर के मारे ग्रामीण भय में जी रहे है, ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग तो अपने खेत जाने से कतरा रहे है उनको भय रहता है कही अजगर उन पर हमला न कर दे। विजय पप्पू वंशकार ने बताया कि ग्रामीण अपने पशु चराने के लिए इसी रास्ते से आना-जाना करते है उनको भय है कि अजगर उनके पशुओं पर हमला न कर दे। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग को सूचना दी थी कि एक विशालकाय अजगर श्मशान घाट के पास अपना डेरा बनाये हुए है और बकरी सहित एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया है परंतु वन विभाग ने उनको यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि आज रविवार है और अवकाश है। सोमवार को आकर अजगर का रेस्क्यू किया जायेगा, परंतु आज गुरूवार हो गया वन विभाग की रेस्क्यू टीम का कोई अता-पता नही है।

 

अजगर को छोड़ा जाये जंगल में

ग्राम पंचायत खैरीनाका के पूर्व सरपंच एवं युवा नेता ब्रजेश पटैल ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग तुरंत अजगर को पकडक़र दूर जंगल में छोड़े वरना कोई बड़ी दुर्घटना घटित न हो जाये। जंगल द्वारा किये जा रहे जानवरों के शिकार को देखते हुए यह साफ हो गया है कि अजगर ग्रामीणों पर भी हमला कर सकता है। श्री पटैल ने आगे बताया कि खेतों में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने के लिए छोटे-छोटे बच्चे जाते है कहीं घात लगाकर बैठा अजगर इन बच्चों पर हमला न कर दे। कोई जन हानि हो इसके पहले वन विभाग इस अजगर का रेस्क्यू किया जाये।

 

इनका यह है कहना….

आपके माध्यम से संज्ञान में आया है कि ग्राम पंचायत खैरीनाका के श्मशान घाट के पास अजगर देखा गया है, हम तुरंत रेस्क्यू टीम भेजगर अजगर को पकड़ते है और उसे एक सुरक्षित स्थान जंगल में छुड़वा देते है।

          पी.के. प्यासी-वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिंहपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button