मध्य प्रदेशराज्य

गोलीकांड का पर्दाफाश: भूमि विवाद में रची गई थी फायरिंग की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, इंदौर से बुलाए गए थे पाँच नकाबपोश शूटर

सतना। शहर के पॉश क्षेत्र चाणक्यपुरी कॉलोनी में व्यापारी भागवत प्रसाद गुप्ता के घर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस हमले में नकाबपोश हमलावरों ने घर के बरामदे में घुसकर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

 

 घटनास्थल से मिली अहम सुराग

कोलगवां थाना पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखे, 3 बुलेट एवं सीसीटीवी फुटेज मिले।

फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध क्रमांक 948/25, धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

 

 पुलिस की तेज़ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। CCTV फुटेज की जांच और आसूचना संकलन से पता चला कि घटना में प्रयुक्त वाहन की असली नंबर प्लेट MP21CA5670 है, जो कि रसीद डेंटर, गहरानाला वर्कशॉप सतना में टूटी अवस्था में खड़ा मिला।

 

 भूमि विवाद बना हमले की वजह

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फरियादी भागवत प्रसाद गुप्ता का अपने पड़ोसी कमल माटा से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कमल माटा ने अपने बिजनेस पार्टनर रवि प्रताप सिंह के साथ मिलकर यह हमला करवाने की साजिश रची।

रवि सिंह ने अपने रिश्तेदार सुभाष सिंह परिहार की मदद से इंदौर से पाँच नकाबपोश बदमाशों को बुलवाया और घटना को अंजाम दिलवाया।

 

 घटना की योजना ऐसे बनी:

30-31 जुलाई को घर की रेकी की गई।

2 अगस्त को इंदौर से शूटर रीवा लाए गए।

3 अगस्त की सुबह रवि सिंह ने सतना पहुंचकर कमल माटा के घर से लोकेशन दी।

नकली नंबर प्लेट (UP32GR0404) लगी गाड़ी में सवार होकर आरोपी पहुंचे और गोलीबारी की।

वारदात के बाद शूटरों को सुभाष सिंह ने भोपाल तक छोड़ा।

गिरफ्तार आरोपी:

रवि प्रताप सिंह पिता स्व. यमुना प्रताप सिंह (45) – निवासी तिलखंड, रीवा

सुभाष सिंह परिहार पिता नागेश सिंह (40) – निवासी तिलकांड, रीवा

कमल कुमार माटा पिता रीझाराम माटा (67) – निवासी चाणक्यपुरी, सतना

पाँच शूटरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 जब्त सामग्री:

फर्जी नंबर प्लेट लगी XUV वाहन (MP21CA5670)

तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फुटेज

 सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सुदीप सोनी, संदीप चतुर्वेदी,उपनिरीक्षक अजीत सिंह, एएसआई दीपेश पटेल, उमेश पांडे,प्रधान आरक्षक कमलाकर सिंह, बृजेश सिंह, वाजिद खान, संदीप तिवारी,आरक्षक शिवम शुक्ला, कृष्णरंजन सिंह सहित अन्य टीम सदस्य।

 इनाम: पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम को ₹10,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button