जब सांप की फुंकार से पुलिस का छूटा पसीना, कुंडली मारकर बैठा था पुलिस चौकी के अंदर

जबलपुर यशभारत।जिले के कटंगी थाना के अंतर्गत बेलखाडू पुलिस चौकी में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस चौकी के अंदर घुसा एक सांप फुंकार मार रहा था। सांप की फुंकार से चौकी में मौजूद पुलिस स्टाफ का पसीना छूट गया। यह खबर जैसे ही अन्य लोगों की लगी तो मौके पर काफी भीड़ जब सांप की फुंकार से पुलिस का छूटा पसीना, कुंडली मारकर बैठा था पुलिस चौकी के अंदर हो गई।बाद एक स्थानीय सपेरे को बुलाया गया तब कहीं जाकर सांप को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस चौकी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस स्टाफ ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि बारिश के दिनों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि बारिश का पानी सांप के रहने वाले स्थानों पर भर जाता है. इस कारण से सांप बाहर निकलते है चौकी बेलखाडू में एक तीन फीट लंबा काला सांप निकल आया, जिसने वहां मौजूद सभी को हिला कर रख दिया सांप को देखकर पुलिसकर्मी कमरे से बाहर आए चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी कुछ सामान रखने मालखाने के कमरे में गए थे तो देखा कुंडी मार कर काला सांप बैठा था जिसे पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने सपेरा को बुलाया, जिसने कई प्रयासों के बाद सांप को काबू में किया।सपेरा मुनीम नागवंशी द्वारा साप को पकड़ कर डिब्बे में बंद करके सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा गया ।







