भोपाल
मंदाकिनी रहवासी विकास समिति का पुनर्गठन, गावंडे अध्यक्ष बने

मंदाकिनी रहवासी विकास समिति का पुनर्गठन, गावंडे अध्यक्ष बने
भोपाल,यशभारत। मंदाकिनी कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा राम मंदिर में मंदाकिनी रहवासी विकास समिति का पुनर्गठन प्रदीप पांडे निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें संरक्षक पद पर आत्माराम गुर्जर, प्रदीप पांडे को चुना गया। इसके अलावा उत्तम राव गावंडे अध्यक्ष, आशा देवलिया ,विनोद श्रीवास्तव और हंसराज यादव उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार तैलंग सचिव, उमेश बोरकर सह सचिव, परमहंस यादव कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रुप में सुशील कैथल, अनिल सेन, दौलत राम जैन, ज्ञानप्रकाश जैन , राजेंद्र भटनागर , सुनील सिंह , राजकुमार बांके और अनिल सिंह चंदेल को चुना गया। बैठक में करीब 90 रहवासी शामिल हुए। अंत में उमेश बोरकर ने सभी उपस्थित रहवासियों का आभार व्यक्त किया।







