भोपाल

मरघट ग्राउंड में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका -हत्या और हादसे की जांच में जुटी पुलिस

मरघट ग्राउंड में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
-हत्या और हादसे की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
बागसेवनिया थाना क्षेत्र में कल रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और नाम में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या और हादसे के बीच की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि कल रात करीब ग्यारह बजे शनि मंदिर के पास स्थित मरघट ग्राउंड में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसकी पहचान बागमुगालिया निवासी बलवंत गौर पुत्र हल्के गौर(40) के रूप में की गई है। वह मजदूरी करता था। कल रात अपने घर वापस नहीं पहुंचा। शुरूआती जांच में मृतक के चेहरे व नाक पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आंशका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि स्पष्ट तौर पर हत्या की बात भी नहीं की जा सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बलवंत की हत्या हुई है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों व आखरी बार उसके साथ देखे गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button