भोपाल
डीजे के ऊपर बैठे युवकों को लगा करेंट

डीजे के ऊपर बैठे युवकों को लगा करेंट
सांजय उपाध्याय, नर्मदापुरम/बुधनी। बुधनी घाट से निकाली जा रही एक कावड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कावड़ यात्रा जब बुधनी घाट टी टी सी के पास शंकर मंदिर जा रही थी इस दौरान सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप डीजे के ऊपर बैठे दो युवकों को हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे भोपाल रिफर किया गया।जिसमें एक लड़का जो सोना सांवरी इटारसी का निवासी बताया गया है उसकी मधुबन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया है। कारवाई जारी है।






