भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा, टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू
The Asia Cup match between India and Pakistan will be held in Dubai on 14 September, the tournament starts on 9 September

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा, टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू

नई दिल्ली. एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मेंस एशिया कप के मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया. हालांकि, शेड्यूल का ऐलान पहले ही किया जा चुका था.
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं. ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है.
भारत का पहला मैच यूएई से
भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को एक ही ग्रुप में रखा गया है. श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग ग्रुप-बी में हैं. ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी. भारत 10 सितंबर को यूएई, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा. भारत और पाकिस्तान ने अगर सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई तो दोनों टीमें फिर एक बार 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में टॉप किया तो दोनों के बीच टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भी हो सकता है.
पाकिस्तान ने पिछला एशिया कप होस्ट किया था
एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी. हालांकि, भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, तब यह हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था. भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए थे. भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीता था.







