नाम फाइनल घोषणा बाकी, निगम मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कभी भी संभव

जबलपुर यशभारत। प्रदेश में मोहन सरकार को काबिज हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन किन्हीं ना किन्हीं कारणों के चलते निगम मंडल और आयोग तथा प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियों का मामला अब तक संभव नहीं हो पाया। लंबी समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भाजपा के उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक नियुक्तियों का मामला अब अंतिम चरण में हो और जिस तरह की संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मिल बैठकर नाम फाइनल भी कर लिए हैं। और हाल ही में दोनों नेताओं ने दिल्ली का दौरा करके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है। इसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि नियुक्तियां की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। आल्हा की राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तो उसी समय शुरू हो गई थी जब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया और सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन की बेटी मौसम विसेन की नियुक्ति की गई थी। सूत्रों से तो यहां तक जानकारी मिल रही है कि जो नाम फाइनल हुए हैं उनमें संगठनात्मक अनुभव क्षेत्रीय संतुलन सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। हालांकि निगम मंडल और प्राधिकरण में नियुक्ति पाने के लिए दावेदारों की लंबी कतार है लेकिन अब किस-किस का नाम सामने आता है यह तो घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हो सकता है की स्वतंत्रता दिवस के पहले निगम मंडल प्राधिकरणो को नये पदाधिकारी मिल जाएं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में करीब तीन दर्जन ऐसे निगम मंडल आयोग और प्राधिकरण है जिम नियुक्तियां की जानी है। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व एक संभावित सूची भी मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी हुई थी जिसमें जबलपुर से भी तीन नाम शामिल थे अब देखने वाली बात यह होगी कि इन तीन नाम के अलावा और किसी का भी नाम सामने आता है या फिर जो संभावित नाम पहले सामने आए थे उनमें से किसी का नाम कट भी सकता है। क्योंकि निगम मंडलों में जगह पाने के लिए जबलपुर से भी दावेदारों की लंबी कतार है ऐसे में सभी को संतुष्ट कर पाना संभव प्रतीत नहीं होता।
एल्डर मैन और जिला तथा नगर कार्यकारिणी पर भी नजर
एक तरफ जहां निगम मंडलों में नियुक्तियां को लेकर उत्सुकता है तो दूसरी तरफ बहुत जल्द ही जबलपुर नगर निगम में एल्डरमैन और महानगर तथा जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा होना है ऐसे में इसके लिए भी जो दावेदार सकरी है वे भी अपने-अपने संपर्कों के माध्यम से एक्टिव मोड पर है आप किसके हाथ क्या लगता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।







