भोपाल

शाहवर और यासीन मछली के परिवार की अरबों की संपत्ति चिन्हित ! – ईडी और इनकम टैक्स की हो सकती है इंट्री

शाहवर और यासीन मछली के परिवार की अरबों की संपत्ति चिन्हित !
– ईडी और इनकम टैक्स की हो सकती है इंट्री
-भोपाल के अलावा दूसरे शहरों में भी मछली परिवार की संपत्ति,
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में लव जिहाद, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और एमडी ड्रग की तस्करी के मामले में गिरफ्तार शाहवर मछली और यासीन मछली के परिवार के पास अरबों की चल-अचल संपत्ति होने की बात सामने आई है। पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से यह जानकारी जुटाई है। पुलिस और प्रशासन अब तक मछली परिवार के कब्जे वाली 100 करोड़ रुपए कीमत की 50 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करा चुकी है। अब इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि मछली परिवार की भोपाल और उसके आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में भी कितनी संपत्ति है। सूत्रों की माने तो जल्द ही इस मामले में ईडी और इनकम टैक्स की इंट्री हो सकती है।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पिछले माह यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद उर्फ शाहवर मछली को एमडी ड्रग की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इन दोनों के पास एमडी ड्रग के अलावा अवैध पिस्टल भी मिली थी। वहीं यासीन मछली के मोबाइल से कई युवतियों के अश£ील वीडियो मिले थे। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग थानों में आरोपी शाहवर मछली और यासीन मछली के खिलाफ अब तक बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, अपहरण समेत 13 आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से अनंतपुरा स्थित मछली परिवार के कब्जे वाली करीब सौ करोड़ की 50 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इस जमीन आलीशान फार्म हाउस, मकान का निर्माध किया गया था।

परिवार के पास अरबों की संपत्ति:-
सूत्र बताते हैं कि पुलिस और प्रशासन को अब तक की जांच पड़ताल में पता चला है कि शाहवर और यासीन मछली के परिवार के पास भोपाल और उसके आसपास अरबों की संपत्ति है। पुलिस जांच में इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के परिवार के किन-किन सदस्यों ने कब-कब यह संपत्तियां खरीदी और उनका क्या सोर्स है। इसके अलावा इस बात का भी पता लगा है कि मछली परिवार की भोपाल के अलावा अन्य राज्यों में भी करोड़ों की संपत्ति है। हालांकि अब तक इस बात की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उक्त संपत्ति को चिन्हित कर उनकी कीमत का भी आंकलन करेगी।

ईडी और आईटी की भी जल्द होगी इंट्री:-
सूत्रों की माने तो इस हाई प्रोफाइन ड्रग और लव जिहाद के मामले मेंं आरोपी शाहवर और यासीन मछली की अरबों की चल-अचल संपत्ति उजागर होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी ) और आयकर विभाग (आईटी) की भी इंट्री हो सकती है। जो इन बेनामी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की पड़ताल करेगी।

70 करोड़ की 22 एकड़ जमीन भाजपा नेता के नाम:-
ड्रग तस्करी और लव जिहाद के आरोपी शाहवर मछली और यासीन मछली के गुर्गांे ने रायसेन रोड पर स्थित 22 एकड़ जमीन को 70 करोड़ में खरीदने मामला भी सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि मछली के गुर्गों ने उक्त जीमन को भाजपा के एक नेता और उनके सहयोगी के नाम पर रजिस्ट्री कराई है। इस जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में यह सवाल उठता है कि आखिर जिला स्तर के भाजपा नेता के पास 22 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 70 करोड़ रूपए कहां से आएञ क्या जमीन की खरीदी के पीछे कोई बड़ा नाम है। बताया जा रहा है कि इस जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button