भोपाल

सीनियर कंसल्टेंट की कार का कांच तोडक़र लेपटॉप व दस्तावेज चोरी -अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सीनियर कंसल्टेंट की कार का कांच तोडक़र लेपटॉप व दस्तावेज चोरी
-अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
एमपी नगर इलाके में शातिर चोर ने सडक़ किनारे खड़ी प्राइवेट कंपनी की सीनियर कंसल्टेंट की कार का कांच तोडक़र बैग चुरा लिया। बैग में लेपटॉप समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी की वारदात का पता चलने पर फरियादिया ने थाने पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पुलिस के मुताबिक मिनाल रेसीडेंसी निवासी विधि चौधरी पति आदित्य कुमार सैनी(30) मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट हैं। कल वह किसी काम के सिलसिले में एमपी नगर जोन-1 आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी कार यश बैंक के सामने सडक़ किनारे खड़ी की थी। शाम करीब पौने छह बजे जब वह अपनी कार के पास लौटी तो देखा कार का कांच टूटा हुआ है और अंदर सीट पर रखा बैग गायब है। चेक करने पर पता चला कि अज्ञात चोर कार का कांच तोडक़र बैग चुराकर ले गया है। बैग में एक लेपटॉप, पेन कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी की वारदात का पता चलने पर फरियादिया ने थाने पहुंच कर सूचना दी और अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button