भोपालमध्य प्रदेश

मनुआभान टेकरी पर चाकू की नोक पर लूट करने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मनुआभान टेकरी पर चाकू की नोक पर लूट करने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने मनुआभान टेकरी पर घूमने आए एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी गौरव रावत, निवासी अशोका गार्डन, अपनी महिला दोस्त के साथ 23 जून की शाम करीब 4:30 बजे मनुआभान टेकरी पर घूमने गया था। टेकरी पर पेड़ के नीचे बैठे समय कुछ अज्ञात लड़कों ने उन्हें घेर लिया। एक आरोपी ने युवक की महिला दोस्त के गले पर छुरी रख दी। जब गौरव ने इसका विरोध किया, तो अन्य साथियों ने उसे पकड़कर मारपीट की और डरा-धमकाकर उसकी हाथ घड़ी, गाड़ी की चाबी, ईयरफोन, नगदी और यामहा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसमें ने मनुआभान टेकरी के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना व कॉल डिटेल के आधार पर गांधी नगर क्षेत्र से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी पहचान अंसार उर्फ भय्यू ,फैसल खान उर्फ बिट्टू ,समीर खान तीनों निवासी अब्बास नगर,गांधी नगर भोपाल और एक 17 वर्षीय विधि विरोधी बालक शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button