मध्य प्रदेशराज्य
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : लिफ्ट देने के बहाने दिया घटना को अंजाम

सतना। शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी धीर सिंह पिता रामनारायण सिंह ने पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही टीआई रावेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।पुलिस टीम की तत्परता और सजगता से पीड़िता को न्याय की दिशा में बड़ा कदम मिला है।टीआई रावेंद्र द्विवेदी की अगुआई में यह कार्रवाई अपराधियों को सख्त संदेश देने वाली मानी जा रही है।







