गुमशुदा युवक का शव बरामद : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… हड़कंप
नरसिंहपुरlतेंदूखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी कला निवासी पुरुषोत्तम पटेल 45 वर्ष बगैर किसी सूचना के घर से कहीं चले गए थे।जिसकी गुमशुदा की सूचना पुलिस थाना तेंदूखेड़ा में दर्ज कराई गई थी। परिवार के लोग पुरुषोत्तम की पता साजी में जुटे हुए ही थे कि ग्राम रम्पुरा के समीप अमलतास वेयर हाउस के पीछे तरफ पानी में नग्न अवस्था में पड़े शव को कुछ लोगों ने देखा कि अज्ञात शव पड़ा हुआ है।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गुम इंसान की जानकारी के तहत शिनाख्त के आधार पर पुरुषोत्तम पटेल के नाम पर पुष्टी करते हुए तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे कि पीछे से पहुंचें परिजनों ने हत्या की अशंका जाहिर की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति जो कि पुरुषोत्तम को घर से लेकर गया हुआ था और शराब के नशे में दोनों मुख्य सड़क मार्ग पर घूमते हुए देखे गये थे।बाद में पुरुषोत्तम घर नहीं पहुंचा था जबकि साथ लेकर जाने वाले व्यक्ति को उसके परिजन उसे घर लिवा लाये थे। पुरुषोत्तम दो दिन तक घर नहीं पहुंचा था यहां पर मृतक के परिजनों को संदेह हो रहा है जिसका एक कारण यह भी है कि मृतक के शरीर पर लंबें लंबे दो तीन जगह घाव भी देखनें को मिलें हैं। परिजनों ने हत्या की अशंका जताई है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही है।
इनका कहना है….
बुधवार को रम्पुरा के समीप अमलतास वेयर हाउस के पीछे तरफ एक शव मिला है उसकी शिनाख्त पुरुषोत्तम पटेल 45 वर्ष ग्राम खैरी के रुप में की गई है।जिसकी दो दिन पूर्व ही गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या का अशंका जताई है। संबंधित आरोपी को पुलिस थाने में ले आये है तथा शव परीक्षण दो डाक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है।पी एम रिपोर्ट तथा जांच के उपरांत जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उस आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया जाएगा।
सौरभ पटेल ,नगर निरीक्षक तेंदूखेड़ा







