आधार अपडेट कराने लग रही कतारें, दूर-दराज से किराया लगाकर प्रतिदिन जिला मुख्यालय आने वाले लोग परेशान
कटनी, यशभारत। आधार कार्ड अपडेट कराने में लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से चिन्हित स्थानों पर सुधार कराने के लिए बहुतायत लोगों की उमडने वाली भीड़ के चलते निराश होकर वापस घर की ओर लौटना पड़ता है। दूर-दराज से किराया लगाकर लोग जिला मुख्यालय आधार अपडेट कराने के लिए जिसके सुबह से शाम तक कतार में लगे रहने के बाद भी कई लोगों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार नहीं हो पाता है। कलेक्ट्रेट स्थित आधार केन्द्र के बाहर आधार अपडेट कराने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचने लगे तो यही हाल कचहरी, पोस्ट ऑफिस, साधुराम स्कूल, टीसी बजान स्कूल का भी है। प्रशासन की अनदेखी के कारण इस विद्यार्थी और हितग्राही आधार अपडेट कराने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल पांच वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का आधार अपडेट कराना अनिवार्य हैए बिना अपडेट के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश मुश्किल हो रहा है। इसके बगैर छात्रों को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। हर छात्र का शैक्षणिक रिकार्ड अपार आईडी में ऑनलाइन करने के लिए भी आधार अपडेट होना जरूरी है। इसी तरह शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में खाद्यान के लिए भी हितग्राही आधार अपडेट कराने के लिए केन्द्रों के चक्कर लगा रहे हैं। अपडेट न होने के कारण उचित मूल्य की दुकानों में केवाईसी नहीं हो पा रही है। हितग्राहियों के खाद्यान्न वितरण पर संकट खड़ा हो गया है। हितग्राहियों का कहना है केन्द्र के संचालन को लेकर होने वाली मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों उंक्त स्थलों में आधार केन्द्र का संचालन तक शुरू नहीं हो पायाए जबकि अंदर से लेकर बाहर तक आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए लोगों की मौजूदगी बनी हुई थी। जिले भर में आधार अपडेट कराने वाले लोग खासे परेशान हैं। महज 15-20 मिनट के काम के लिए जिले जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। आधार केन्द्रों पर सुबह से कतारें लग रही है और दिन भर प्रयास के बाद भी आधे से ज्यादा आवेदक आधार कार्ड अपडेट नहीं होने पर शाम को निराश होकर घरों को लौट जाते हैं।
हर केन्द्र की एक ही कहानी, भटक रहे लोग
जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थलों, पोस्ट ऑफिस, लोक सेवा केन्द्र और कलेक्ट्रेट कैंपस में के अलावा शहर में भी आधार केन्द्र संचालित हैं। हर केन्द्र में प्रतिदिन सैकड़ा भर से अधिक लोग आधार अपडेट कराने पहुंच रहे हैंए लेकिन सिर्फ तीस से चालीस ही यहां पर सफल हो पाते है। शेष लोग दिनभर कतार में लगे होने के बाद शाम को निराश होकर वापस लौट जाते हैं। तहसील मुख्यालयों में लोक सेवा केन्द्रों में आधार अपडेशन की सुविधा है पर समस्या बताकर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय भेज दिया जाता है। कुछ इसी तरह से पोस्ट आफिस में भी जाने वाले लोगों को कोई न कोई समस्या बताकर आधार अपडेट कराने के लिए अन्य आधार केन्द्र भेज दिया जाता है।
इनका कहना है
आधार अपडेट कराने के लिए सुबह 9 बजे आ गया था लेकिन अब तक यहां काम शुरू नहीं हुआ है। खाद्यान्न के लिए केवाईसी करानी है, उसके लिए आधार अपडेट होना जरूरी है।
-दिनेश यादव, जुहला
आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट कराने के लिए परेशान हैं। सुबह से यहां आया हूंए बहन का एडमिशन कराने के लिए आधार अपडेट कराना है। 12 बज गए लेकिन केन्द्र का काम शुरू नहीं हुआ
रामकुमार परोहा, ग्राम चाका
दुकान में खाद्यान नहीं मिल रहा है। केवाईसी कराने के लिए आधार अपडेट कराना आवश्यक है, इसलिए यहां सुबह से आया हूं। लेट होने पर खाद्यया नहीं मिलेगा।
-रामसुमिरन सिंह, ग्राम मझगवां
क्या कहते हैं अधिकारी
15 से ज्यादा आधार केन्द्र संचालित है। हम जल्द ही व्यवस्थाओं में और भी सुधार कर रहे है, जिससे लोगों को परेशान नहीं होता।
पड़ेगा।
सौरभ नामदेव, प्रबंधक, ई-गवर्नेस।कटनी, यशभारत। आधार कार्ड अपडेट कराने में लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से चिन्हित स्थानों पर सुधार कराने के लिए बहुतायत लोगों की उमडने वाली भीड़ के चलते निराश होकर वापस घर की ओर लौटना पड़ता है। दूर-दराज से किराया लगाकर लोग जिला मुख्यालय आधार अपडेट कराने के लिए जिसके सुबह से शाम तक कतार में लगे रहने के बाद भी कई लोगों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार नहीं हो पाता है। कलेक्ट्रेट स्थित आधार केन्द्र के बाहर आधार अपडेट कराने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचने लगे तो यही हाल कचहरी, पोस्ट ऑफिस, साधुराम स्कूल, टीसी बजान स्कूल का भी है। प्रशासन की अनदेखी के कारण इस विद्यार्थी और हितग्राही आधार अपडेट कराने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल पांच वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का आधार अपडेट कराना अनिवार्य हैए बिना अपडेट के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश मुश्किल हो रहा है। इसके बगैर छात्रों को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। हर छात्र का शैक्षणिक रिकार्ड अपार आईडी में ऑनलाइन करने के लिए भी आधार अपडेट होना जरूरी है। इसी तरह शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में खाद्यान के लिए भी हितग्राही आधार अपडेट कराने के लिए केन्द्रों के चक्कर लगा रहे हैं। अपडेट न होने के कारण उचित मूल्य की दुकानों में केवाईसी नहीं हो पा रही है। हितग्राहियों के खाद्यान्न वितरण पर संकट खड़ा हो गया है। हितग्राहियों का कहना है केन्द्र के संचालन को लेकर होने वाली मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों उंक्त स्थलों में आधार केन्द्र का संचालन तक शुरू नहीं हो पायाए जबकि अंदर से लेकर बाहर तक आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए लोगों की मौजूदगी बनी हुई थी। जिले भर में आधार अपडेट कराने वाले लोग खासे परेशान हैं। महज 15-20 मिनट के काम के लिए जिले जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। आधार केन्द्रों पर सुबह से कतारें लग रही है और दिन भर प्रयास के बाद भी आधे से ज्यादा आवेदक आधार कार्ड अपडेट नहीं होने पर शाम को निराश होकर घरों को लौट जाते हैं।
हर केन्द्र की एक ही कहानी, भटक रहे लोग
जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थलों, पोस्ट ऑफिस, लोक सेवा केन्द्र और कलेक्ट्रेट कैंपस में के अलावा शहर में भी आधार केन्द्र संचालित हैं। हर केन्द्र में प्रतिदिन सैकड़ा भर से अधिक लोग आधार अपडेट कराने पहुंच रहे हैंए लेकिन सिर्फ तीस से चालीस ही यहां पर सफल हो पाते है। शेष लोग दिनभर कतार में लगे होने के बाद शाम को निराश होकर वापस लौट जाते हैं। तहसील मुख्यालयों में लोक सेवा केन्द्रों में आधार अपडेशन की सुविधा है पर समस्या बताकर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय भेज दिया जाता है। कुछ इसी तरह से पोस्ट आफिस में भी जाने वाले लोगों को कोई न कोई समस्या बताकर आधार अपडेट कराने के लिए अन्य आधार केन्द्र भेज दिया जाता है।
इनका कहना है
आधार अपडेट कराने के लिए सुबह 9 बजे आ गया था लेकिन अब तक यहां काम शुरू नहीं हुआ है। खाद्यान्न के लिए केवाईसी करानी है, उसके लिए आधार अपडेट होना जरूरी है।
-दिनेश यादव, जुहला
आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट कराने के लिए परेशान हैं। सुबह से यहां आया हूंए बहन का एडमिशन कराने के लिए आधार अपडेट कराना है। 12 बज गए लेकिन केन्द्र का काम शुरू नहीं हुआ
रामकुमार परोहा, ग्राम चाका
दुकान में खाद्यान नहीं मिल रहा है। केवाईसी कराने के लिए आधार अपडेट कराना आवश्यक है, इसलिए यहां सुबह से आया हूं। लेट होने पर खाद्यया नहीं मिलेगा।
-रामसुमिरन सिंह, ग्राम मझगवां
क्या कहते हैं अधिकारी
15 से ज्यादा आधार केन्द्र संचालित है। हम जल्द ही व्यवस्थाओं में और भी सुधार कर रहे है, जिससे लोगों को परेशान नहीं होता।
पड़ेगा।
सौरभ नामदेव, प्रबंधक, ई-गवर्नेस।







