भोपाल

मवेशी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

मवेशी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल यशभारत।
ईटखेड़ी इलाके में एक बाइक सवार युवक बीच सडक़ पर बैठे मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम रोडिय़ा गुनगा निवासी नर्मदा प्रसाद पुत्र गोपीलाल(40) मेहनत-मजदूरी करते हैं। गत 16 जुलाई की रात वह किसी काम के सिलसिले में बाइक लेकर निकला था। जब वह निपानिया जाट के पास मेन रोड से गुजर रहा था। तभी उसकी बाइक बीच सडक़ पर बैठे मवेशी से टकरा गई, जिससे बाइक समेत सडक़ पर गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद घायल युवक को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसी रात एम्स रेफर किया गया था। यहां पर नौ दिन तक चले उपचार के बाद कल रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button