मध्य प्रदेशराज्य
प्राथमिक सी.एम. राइस स्कूल में हादसा, स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा— बाल-बाल बचे बच्चे

दमोह।शिक्षा को जहां एक ओर मंदिर कहा जाता है, वहीं जब इस मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा ही सुनिश्चित न हो, तो यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ऐसा ही एक चिंताजनक मामला सामने आया है दमोह के प्राथमिक सी.एम. राइस स्कूल पाठक कालोनी में स्थित है,जहां आज स्कूल भवन का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया।
हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में बच्चे मौजूद थे, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मगर यह घटना आने वाले खतरे का स्पष्ट संकेत है।
स्थानीय अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की मरम्मत और सुरक्षा के नाम पर हर साल लाखों रुपये स्वीकृत किए जाते हैं, मगर ज़मीनी स्तर पर काम सिर्फ कागजों में ही सीमित रहता है।
शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठना लाजमी है क्योंकि यह केवल एक लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।







