जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चमचमाती कार में हो रही थी शराब की तस्करी

जबलपुर यश भारत। शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में अब शराब के कारोबार और नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं गोरखपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी पास से बड़ी मात्रा में शराब जप्त की गई है।थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि 16 17 तारीख की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 में एक युवक अवैध रूप से कार में भारी मात्रा में शराब रखे हुये कार से तिलवारा नयागांव होते हुये शीलांकुज से रीवा कालोनी के पीछे जायेगा, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शीलाकुंज के पास दबिश दी गई जहां मुखबिर द्वारा बतायी हुयी कार आते दिखी जिसका पीछा करते हुये घेराबंदी कर रीवा कालोनी के पीछे रोका गया कार के अंदर बैठे युवक ने पूछताछ पर अपना नाम दीपांशु मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी माण्डवा टेंडर रामपुर गोरखपुर बताया तलाशी लेने पर बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 की डिक्की में 11 नग कार्टून में अंग्रेजी शराब जिनमें 2 कार्टून में एमडी नम्बर 1 के 90 पाव, 4 कार्टून में जीनियस अंग्रेजी शराब के 200 पाव, 1 कार्टून मेें रायल चैलेंज शराब की 12 बोतल, 1 कार्टून में रायल स्टेग की 12 बोतल, 3 कार्टून में बैगपाईपर 35 बोतल कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये की रखी मिली। आरोपी दीपांशु मरावी के कब्जे से कुल 59 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button