यशभारत ब्रेकिंग – एमपी नगर जोन वन की सडक़ का बड़ा हिस्सा धंसा – यातायात हुआ बाधित, गड्ढे के चारों ओर रखे गए बैरीकेट्स

भोपाल यशभारत। एमपी नगर जोन वन में स्थति ज्योति टॉकीज चौराहा की रोड का एक हिस्सा गुरुवार दोपहर के समय अचानक धंस गया। अचानक हुई घटना से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। दरअसल जिस जगह से रोड धंसी वहां पर यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में रोड धंसने से बड़ गड्ढा हो गया है। बारिश की मार रोड नहीं झेल सकी है। घटना के बाद अब रोड निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि रोड को अच्छी गुणवत्ता के साथ नहीं बनाया गया है। यदि कोई वाहन निकल रहा होता और उस समय रोड धंसी होती तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। घटना की जानकारी लगने के बाद नगर पालिका और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और गड्ढे के चारों तरफ बैरीकेट्स लग दिए। सडक़ निर्माण को लेकर लोगों का कहना कि जिस भी संबंधित एजेंसी ने इस रोड का निर्माण कराया है उसकी जांच की जानी चाहिए। गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में ऐशबाग स्थित ब्रिज निर्माण की डिजाइन को लेकर देश भर में भोपाल का मजाक उड़ चुका है। वहीं चूनाभट्टी में भी रोड का डामर बारिश की मार नहीं झेल सका है। इसके बाद व्यस्ततम मार्ग की रोड के एक बड़े हिस्से को धंसने को लेकर कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
23 साल पहले सीपीए ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी सड़क
एसडीएम एलके खरे ने बताया कि ज्योति टॉकीज के सामने पुराना फुटपाथ बना है। इस पर पुराना नाला है। नाले की मिट्टी खिसकने से सड़क धंस गईं। यह रोड राजधानी विकास परियोजना (सीपीए) ने पीडब्ल्यूडी को साल 2002 को सौंपी थी। तब से पीडब्ल्यूडी का डिवीजन नंबर-2 मेंटेनेंस कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अफसरों से बात की है। सड़क को आज ही रिपेयर करवा रहे हैं। ट्रैफिक जाम न हो, इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जाम के बने हालात जिस सड़क पर ये गड्ढा हुआ है, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। हादसे के बाद यहां जाम के हालात बन गए। सूचना मिलने पर एमपी नगर एसडीएम एलके खरे मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता धरने पर बैठे, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप सड़क के धंसने के बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया गड्ढे के किनारे पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है। जब हादसा हुआ, तब मैं यहां से गुजर रहा था। यदि कोई कार यहां से गुजरती तो पूरा परिवार हादसे का शिकार हो सकता था। बरोलिया ने कहा- पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह कहते हैं कि जब तक रहेंगी सड़क, तब तक रहेंगे गड्ढे। वे यहां आकर देखें और पता लगाए कि यह भ्रष्टाचार का कितना बड़ा नमूना है। सरकार इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें।







