जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पेट पर बैठ दबाया गला…नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा

Table of Contents

पेट पर बैठ दबाया गला…नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा

 

लखनऊ में मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मां और प्रेमी ने मामला दबाए रखा। इस दौरान शव के सामने ही मां ने प्रेमी के साथ पार्टी भी की। जब पति आया तो उसे फंसाने के लिए आरोपी मां ने पुलिस बुला ली।

यूपी की लखनऊ में प्यार में अंधी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर पर ही छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर में ही शव के सामने पार्टी भी की। 36 घंटे तक मामले को दबाए रखा और हत्या में पति शाहरूख को फंसाकर जेल पहुंचाने की साजिश रचती रही। रोशनी ने सोमवार रात तीन बजे पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की, सबूत खंगाले और पूछताछ की तो राज खुला। मां रोशनी खान और प्रेमी उदित जायसवाल ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने रोशनी और उदित को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी 36 घंटे पहले हत्या की पुष्टि हुई है।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknowछह साल की बेटी के पेट पर चढ़कर दबाया गला
छानबीन में सामने आया है कि रोशनी कई माह से पति को फंसाने के लिए बेटी की हत्या की साजिश रच रही थी। वह शाहरूख के घर आने का इंतजार कर रही थी। शाहरूख के घर से जाने के बाद रोशनी घर में सो रही बेटी के पेट पर चढ़ बैठी। इससे सोना की अचानक चीख निकल पड़ी। सोना के नाक से खून बहने लगा। इसके बावजूद रोशनी का दिल नहीं पसीजा। आरोपियों ने सोना की गला कसकर हत्या कर दी। Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

दिल दहलाने वाली यह वारदात कैसरबाग के खंदारी बाजार में हुई। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात रोशनी ने पुलिस को फोन कर बताया कि पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रोशनी की तहरीर पर पति शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी रोशनी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद शाहरूख चला गया।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

पूछताछ में शाहरुख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शाहरूख की लोकेशन निकलवाने के बाद शक पर रोशनी और उदित से पूछताछ की। रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

ननदों को भी जेल भिजवा चुकी है रोशनी
कैसरबाग के खंदारी बाजार में घर पर बेटी सोना की गला दबाकर हत्या करने वाली रोशनी अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराकर सभी को जेल भिजवा चुकी है। इसके बाद रोशनी ने मई माह में पति शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशान होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है। Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow

बिल्डर के साथ मिलकर बनवाया था अपार्टमेंट
शाहरूख ने बताया कि उनकी मां ने प्लॉट पर बिल्डर के साथ एग्रीमेंट कर चार तल का अपार्टमेंट बनवाया था। पहले और चौथे तल पर उन लोगों का परिवार रहता था। दूसरे और तीसरे तल पर बने फ्लैट को बेच दिया गया था।

Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknowआरोप है कि शुरू से ही रोशनी की नजर शाहरूख की संपत्ति पर थी। यही वजह है कि उसने पूरे परिवार को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button