देश

रोशननगर में घरों में टूटकर गिरी चालू हाईटेंशन लाइन, दहशत में आए लोग, आक्रोशित लोगों ने की सुधार की मांग

कटनी, यशभारत। रोशन नगर पुराने थाना के पास आज सुबह चालू हाईटेंशन लाइन टूटकर लोगों के घरों में गिर गई। यहां के निवासी दहशत में आ गए। तत्काल विद्युत मंडल के अधिकारियों को खबर की गई, लेकिन काफी देर तक बिजली विभाग लोग इस खतरे को टालने नहीं पहुंचे, जिसके चलते लोगों को आक्रोश व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।

क्षेत्र के पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने यशभारत को बताया कि दो खंभों के बीच बहुत अंतराल है, जिसके चलते आए दिन हाईटेंशन लाइन टूटती रहती है और लोगों के लिए जान का खतरा बन जाती है। बिना खंभे लगाए निराकरण असंभव है। बताया जाता है कि तार टूटने से कभी भी कोई जनहानि हो सकती है, क्योंकि रोज हजारों वाहन मुख्य मार्ग से गुजरते हैं। मंडल के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।Screenshot 20250716 122634 WhatsApp3 Screenshot 20250716 122715 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button