गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग,सभी को बचाया गया, 7 दिन पहले वडोदरा पुल हादसे में 21 की जान गई थी

गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग,सभी को बचाया गया, 7 दिन पहले वडोदरा पुल हादसे में 21 की जान गई थी
जूनागढ़ , ईएमएस। गुजरात में मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। पुल पर मौजूद 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। हालांकि सभी को बचा लिया गया है। जूनागढ़ में यह हादसा मांगरोल तालुका के अजाज गांव में हुआ। यह पुल केशोद को माधवपुर से जोडऩे वाला एक मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। आज सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे, जो स्लैब गिरने पर सीधे नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है।
गंभीर ब्रिज 9 जुलाई को दो टुकड़ों में टूट गया था, 21 की मौत
9 जुलाई 2025 को मुजपुर और अंकलाव को जोडऩे वाला गंभीर ब्रिज अचानक ढह गया था। यह ब्रिज मध्य गुजरात और सौराष्ट्र को जोडऩे वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग था। हादसे के दौरान कई वाहन नदी में गिर गए थे। अब तक 20 से Óयादा लोगों की मौत हो चुकी है और एक शव की तलाश अभी भी जारी है।
45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा
डोडा में दिल दहलाने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा टैम्पो, अब तक 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के डोडा से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरा एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बचाव अभियान चलाया गया है और हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दरअसल, ये दर्दनाक सड़क हादसा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पोंडा क्षेत्र के पास भरत बगला इलाके में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीएमसी डोडा रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जो टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ वह 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब टेम्पो में सवार सभी लोग किसी काम से पोंडा की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कनाडा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर फेंके गए अंडे, भारत सरकार ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण
टोरंटों, एजेंसी। कनाडा के टोरंटों में 11 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान इस रथ यात्रा में बाधा डालने की कोशिश की गई। दरअसल जिस वक्त ये रथयात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान पास की ही बिल्डिंग से किसी ने अंडे फेंककर रथयात्रा को टारगेट करने की कोशिश की। बता दें कि फेंके गए अंडे भगवान जगन्नाथ के रथ के पास सड़क पर गिरे। टोरंटों में ही रहने वाली एक एनआरआई ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और कहा कि हमने रथ यात्रा नहीं रोकी, नफरत कभी भी विश्वास को नहीं हरा सकती है। रथयात्रा पर अंडे फेंके जाने का वीडियो सामने आने के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विदेश मंत्रालय ने जताई नाराजगी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और त्योहार की भावना के खिलाफ बताया। भारत ने कनाडा सरकार से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। बता दें कि पिछले काफी समय से कनाडा में हिंदुओं के निशाना बनाया जा रहा है। दो महीने पहले टोरंटो में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू विरोधी रैली निकाली थी। इस रैली में खालिस्तानियों ने 8 लाख हिंदुओं के वापस भारत भेजने के लिए नारे लगाए थे। वहीं 10 जुलाई को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई। खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
कई बार हिंदुओं पर हो चुका है हमला
इसके अलावा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि कपिल शर्मा खुद को हिंदुवादी बताता है। उसके कैफे पर दोबारा फायरिंग कर सकते हैं। बता दें कि कनाडा में सिखों की आबादी बहुत बड़ी है। ऐसे में कुछ ऐसे अराजक तत्व हैं जो बार-बार खालिस्तान के मुद्दे पर सिखों को भड़काने का काम कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह हमला किया गया है। इससे पहले कई बार हिंदुओं पर खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला किया जा चुका है। इसके अलावा भारत सरकार के अधिकारियों और दूतावासों के बाहर भी खालिस्तानियों द्वारा इस तरह के हमले देखने को मिल चुके हैं।
खेत पर पोखर में डूबने से सगे तीन भाई बहनों की मौत,
घर पर गरुण पुराण सुन रहा था परिवार,
छतरपुर ईएमएस। छतरपुर जिले के बारीगढ़ अंतर्गत आने वाले हटवा गांव में खेत में पोखर में डूबने से सगे तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है।
जानकारी के अनुसार, ब’चे स्कूल से लौटकर आए थे और इसके बाद खेत पर चले गए थे। इधर, घरवाले गरुण पुराण सुनने में व्यस्त थे। कुछ दिन पहले परिवार में बुजुर्ग का निधन हुआ था।
बताया गया है कि ब’चे आम के पौधे लगाने खेत पर चले गए थे और वहां बारिश के कारण पोखरनुमा गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। दो बहनें और एक भाई की दुखद मौत की घटना से गांव में लोग गमगीन हैं। मृतकों की पहचान लक्ष्मी 10 वर्ष, तनु 8 वर्ष और लोकेंद्र 4 वर्ष के रूप में हुई है, जो प्रतिपाल सिंह के ब’चे थे।







