मध्य प्रदेशराज्य

गढाकोटा में जलस्तर बढ़ने से फंसे 43 बच्चों एवं 6 शिक्षकों को सुरक्षित निकाला : कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गढ़ाकोटा तहसील अंतर्गत ग्राम मड़िया अग्रसेन शासकीय उच्चातर माध्यमिक विधालय में नाले मे पानी आ जाने के कारण 40 स्कूली छात्र छात्राएं और शिक्षक फंस गए जिन्हें रेस्क्यू टीम ने आपरेशन चलाकर सुरक्षित पार कराया। इस मामले में कलेक्टर  संदीप जी आर ने अपनी संवेदनशीलता से आज एक बड़ी दुर्घटना होने से रोकी।

रहली विकासखंड के गढ़ाकोटा की माड़िया अग्रसेन में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था। ग्राम के शासकीय हाई स्कूल भवन में बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे विद्यालय में मौजूद 43 बच्चे एवं 6 शिक्षक फंस गए थे। इन्हें एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुँचाया गया।

कलेक्टर संदीप जी आर को सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे फंस गए है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर तहसीलदार, पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम एवं होमगार्ड का बचाव दल तुरंत पहुँचा और आवश्यक कार्रवाई की गई।

मौके पर तहसीलदार महेश दुबे पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम मड़िया अग्रसेन सरपंच प्रीतम सिंह लोधी एवं होमगार्ड का बचाव दल तुरंत पहुँचा और आवश्यक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button