मध्य प्रदेशराज्य

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा  :  किराना दुकान के सामने दिया था घटना को अंजाम,सरगना फरार 

सतना l पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैl

पुलिस ने महादेवा इलाके में हुई फायरिंग की घटना में सोमवार को दो  आरोपियों को दबोच लिया l पुलिस ने फायरिंग में शामिल अंशुमान सिंह उर्फ कछवाह और आरोपियों को छिपाने वाले धीरू उर्फ धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी दीपू उर्मलिया समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना 1 जुलाई की शाम करीब 5 बजे की है। कैलाश पयासी की किराना दुकान के सामने दीपू उर्मलिया, शुभम पंडित समेत अन्य आरोपियों ने फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने रॉड और डंडों से उनकी पिटाई भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button