जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

129 लोकेशन चिन्हित, 783 सीसीटीव्ही कैमरे लगेंगे, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेंगे, पीएचक्यू भेजा गया प्रस्ताव

जबलपुर। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 129 लोकेशन चिन्हित कर ली गई हैं जहां 783 सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की तैयारी हैं जिन नई लोकेशन को चिहिन्त किया गया हैं वहां महिला, बालिकाओं की संख्या अधिक होने के साथ इनका यहां आवागमन अधिक है जिसके चलते अब इन लोकेशन पर जल्द ही पुलिस की तीसरी आंख का पहरा होगा। हाईटेक और स्मार्ट कैमरों को लगाने के लिए रेडियो शाखा ने पुलिस मुख्यालय में प्रस्ताव भी भेज दिया हैं। स्वीकृति मिलते ही इन लोकेशन पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने काम शुरू होगा।  

ऐसी लोकेशन पर लगनी है तीसरी आंख

महिला सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर अपराधों के हॉटस्पॉर्ट, शैक्षणिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल समेत जहां महिलाओं की आवाजाही अत्याधिक है ऐसी लोकेशन चिन्हित करने के साथ वहांं कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है जिससे महिलाओ, छात्राओं के साथ अभिभावकों में सुरक्षा की भावना बढऩे के साथ सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।  

अभी 677 से निगरानी

पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरे बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के साथ अपराधियों की धरपकड़, चालानी कार्यवाही में सीसीटीव्ही कैमरे की अहम भूमिका निभाते है, वर्तमान मेें जिले में 677 सीसीटीव्ही कैमरे लगे है जिनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button