जबलपुरमध्य प्रदेश

चाकू सहित पुलिस के हथ्थे चढे तत्व जुआ फड पर भी छापा

Police caught the elements with knives, raid was also conducted on gambling den

चाकू सहित पुलिस के हथ्थे चढे तत्व जुआ फड पर भी छापा

जबलपुर यश भारत। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में तिलवारा पुलिस के द्वारा तत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि
थाना तिलवारा के अप.क्र. 220/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी अनुराग ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी क्रेशरबस्ती थाना तिलवारा को तिलवारा पुलिस स्टाफ द्वारा बरगी हिल्स ज्ञानगंगा कॉलेज के पीछे वाले रोड तिलवारा थाना तिलवारा में अवैध रूप से धारदार लॉक वाला चाकू लेकर घुमते पाया जाने पर आरोपी से एक धारदार लॉक वाला चाकू जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इसी तरह एक अन्य मामले में थाना तिलवारा के अप.क्र. 221/25 धारा 13 जुआ एक्ट, 49 बी.एन.एस. में कॉम्बिग गस्त वारंटी तलास अभियान के दौरान मुखबिर सूचना मिलने पर ग्राम घुसौर में दिनांक 30.06.25 की रात्रि में पारस धर्मकांटा के पीछे बिजली खम्भे के नीचे रूपयो का तास पत्तो पर हार-जीत का दाव लगाकर खेल खेलते हुये कुल 10 आरोपियो को पकडा गया जिनके पास से 52 तास के पत्ते एवं नगदी रकम 41,500 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर जुआ एक्ट के तहत तिलवारा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है जिनमें 1. मुकेश चौरसिया पिता नंदकिशोर चौरसिया उम्र 35 वर्ष निवास आईटीआई थाना माढोताल, 2. रूपचन्द पिता सीताराम पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी गणेशनगर थाना लार्डगंज जबलपुर, 3. हन्नू पिता रानू चौरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी आईटीआई थाना माढोताल, 4. सचिन पिता उमाशंकर यादव 19 वर्ष निवासी भोलानगर ग्रीन सिटी रोड थाना माढोताल, 5. अभिषेक पिता कौशलपुरी गोस्वामी उम्र 23 वर्ष ग्रीन सिटी रोड थाना माढोताल, 6. राजा पिता राजेंद्र विष्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी बजरंगनगर थाना माढोताल, 7. अनिकेत पिता बबलू सेन उम्र 28 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला थाना गोहलपुर, 8. बृजेश माली पिता बेनीप्रसाद माली उम्र 27 वर्ष निवासी काली मंदिर थाना गोहलपुर, 9. शैलेश अग्रवाल पिता अवधबिहारी अग्रवाल उम्र 58 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय थाना माढोताल, 10. सचिन पिता अशोक पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा थाना गोहलपुर जबलपुर एवं एक अन्य आरोपी सुशील कोल उर्फ सूटर जो उक्त जुआ फड का संचालक कर रहा है के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में अप.क्र. 222/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी आयुश चावरिया पिता स्व. मुकेश चावरिया उम्र 21 वर्ष निवासी झण्डा चौक रांझी थाना रांझी को तिलवारा पुलिस स्टाफ द्वारा बरगी हिल्स फेस-02 तिलवारा थाना तिलवारा में अवैध रूप से धारदार बटनदार चाकू लेकर घुमते पाया जाने पर आरोपी से एक धारदार बटनदार चाकू जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button