चित्रकार प्रतिज्ञा पटेल की कलाकृतियों की प्रदर्शनी जबलपुर के वेलकम होटल में
Exhibition of painter Pratigya Patel's works at Welcome Hotel, Jabalpur

चित्रकार प्रतिज्ञा पटेल की कलाकृतियों की प्रदर्शनी जबलपुर के वेलकम होटल में
चित्रकार प्रतिज्ञा पटेल की कलाकृतियों की एक अद्भुत प्रदर्शनी आज जबलपुर के वेलकम होटल में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शीर्षक ‘मिट्टी और मानसून’ रखा गया, जो मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और मानसून के बाद की लुभावनी संध्याओं को जीवंत करती है। इस कार्यक्रम में कैबिनेटमंत्री प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिज्ञा पटेल की कला की सराहना की।

इस प्रदर्शनी का आयोजन वेलकम होटल ने प्रतिज्ञा पटेल के सहयोग से किया है। प्रतिज्ञा पटेल की कलाकृतियाँ मध्य प्रदेश की पठारी बनावट और यहाँ की विविध भौगोलिक परिस्थितियों से प्रेरित हैं। उनकी पेंटिंग्स इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक आत्मा का एक अद्भुत चित्रण प्रस्तुत करती हैं। इन कृतियों में मिट्टी के विभिन्न रंग और मानसून के बाद की हरियाली को बखूबी दर्शाया गया है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
वेलकम होटल ने प्रतिज्ञा पटेल के प्रेरणादायक कार्य से प्रभावित होकर उनकी कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है और कुछ की खरीदारी भी की है। होटल का उद्देश्य इन कलाकृतियों को प्रदर्शित कर अन्य लोगों तक इस सुंदरता और कलात्मक अभिव्यक्ति को पहुंचाना है।
इस अवसर पर, प्रतिज्ञा पटेल ने बताया कि वेलकम होटल में उनका यह पहला कार्यक्रम है, जिसका आयोजन उन्हें हिमांशु जैन द्वारा मौका दिया गया था। उन्होंने अपनी पेंटिंग के उद्देश्य को विस्तार से समझाया और बताया कि उनकी कला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला इवेंट था, इसलिए इसे छोटा रखा गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उन्हें समाज का समर्थन मिलेगा और वे पर्यावरण से संबंधित विषयों पर अपनी कला के माध्यम से काम करती रहेंगी।






