कापा समिति फर्जी कैश ट्रांसफर मामला- 23 नहीं 27 लाख 52 हजार का हुआ है गोलमाल

हेरा फेरी में मझौली के अनाज व्यापारियों के नाम आ रहे सामने
बहोरीबंद की जिला सहकारी बैंक से मंडला के सेंट्रल बैंक गई है बड़ी रकम
जबलपुर, यश भारत। मझौली की कापा समिति के 23 लाख रुपए की हेरा फेरी मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिसमें विपणन संघ जबलपुर के खाते से विवेश बर्मन के खाते में कापा समिति के 23 नहीं 27 लाख 52 हजार 900 रुपए का गलत तरीके से ट्रांसफर हुआ है। साथ ही इस पूरे गोलमाल में मझौली के दो व्यापारियों के भी नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें एक व्यापारी का विवेश कर्मचारी बताया जा रहा है, वही जो 15 लाख रुपए विवेश के खाते से मंडला के खातों में ट्रांसफर करे गए हैं, जो मझौली के एक व्यापारी की रिश्तेदार है।

ट्रांसफर के दूसरे दिन आए पैसे
यश भारत द्वारा पूर्व में बताया गया था कि 23 अक्टूबर 2024 को विवेश बर्मन का खाता जिला सहकारी बैंक मझौली से बहोरीबंद में ट्रांसफर करवाया गया था और फिर 23 जनवरी 2025 को उसमें विपणन संघ के खाते से 23 लाख रुपए की राशि गलत तरीके से ट्रांसफर की गई थी। अब इस मामले में एक और जानकारी सामने आ रही है जिसमें उक्त खाते में 23 जनवरी के पहले 24 अक्टूबर 2024 को भी 4 लाख 52 हजार 900 रुपए की राशि गलत तरीके से ट्रांसफर की गई थी जिसमें चेक तो कापा समिति के नाम से बनाया गया था लेकिन आरटीजीएस में अकाउंट नंबर विवेश बर्मन का डाल के ट्रांसफर हुआ । जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 20254 को जब विवेश का खाता बहोरिबंद ट्रांसफर हुआ तो उसे चालू करने के लिए उसमें 100 रुपए डाले गए और फिर उसके बाद उसमें 24 अक्टूबर 2024 को 4 लाख 52 हजार 900 रुपए की राशि आई। जिसे 24 तारीख को ही दो टुकड़ों में 2 लाख और 2 लाख 52000 करके विड्रोल कर ली गई।
सेंट्रल बैंक मंडला के खाते में गए हैं पैसे
यश भारत के पास जो प्रमाण मौजूद है उसके अनुसार विवेश बर्मन के खाते में 23 जनवरी 2025 को जो 23 लाख रुपए गए हुए थे उस में से अलग-अलग टुकड़ों में जो 15 लाख रुपए ट्रांसफर करे गए थे वह मंडला के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खाते मे गए है, जो की सविता नाम की महिला का खाता है। जिसका रिलेशन भी मझौली से जुड़ रहा है जो की मझौली के ही एक व्यापारी ब्रजीत सिंह की करीबी रिश्तेदार बताई जा रही है और ब्रजीत सिंह भी मझौली के चनगवा गांव का रहने वाला है जिस गांव का विवश बर्मन है।
अनाज व्यापारी का ड्राइवर है विवेश बर्मन
जिस विवेश बर्मन के खाते में 27 लाख 52 हजार 900की राशि जाने की बात सामने आई है वह मझौली के बड़े अनाज व्यापारी नरेंद्र गुप्ता का ड्राइवर है। नरेंद्र गुप्ता और ब्रजीत सिंह दोनों आपस में पाटनर है और दोनों मिलकर अनाज का व्यापार करते हैं। जबकि विवेश वर्मन नरेंद्र गुप्ता का ड्राइवर है और सविता जो की मंडल की रहने वाली है जिनके खाते में 15 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है वह ब्रजीत सिंह की रिश्तेदार बताई जा रही है। इन चारों के तार चनगवा गांव से जुड़ रहे हैं। विवेश बर्मन और नरेंद्र गुप्ता के आपस में पार्टनर हैं, विवेश नरेंद्र का ड्राइवर है और सविता ब्रजीत की रिश्तेदार जो अपने आप में सारी सच्चाई सामने ला रही है।







