देशमध्य प्रदेशराज्य

बुमराह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे… हार के बाद इससे बड़ा झटका और क्या होगा?

Bumrah will not play the second Test match... What could be a bigger blow than this after the defeat?

बुमराह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे… हार के बाद इससे बड़ा झटका और क्या होगा?

 

इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारत को एक और झटका लगने जा रहा है. जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं.

 

नई दिल्ली. इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारत को ऐसा झटका लगा है जिसकी भरपाई करना आसान होने वाला नहीं है. पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है. भारतीय टीम इस मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को रेस्ट देने के मूड में है.

जसप्रीत बुमराह ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में 44 ओवर की गेंदबाजी की थी. उन्होंने मैच की पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. बुमराह को दूसरी पारी में विकेट नहीं मिलने का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा था और इंग्लैंड ने मैच के आखिरी दिन 350 रन ठोक दिए थे. इंग्लैंड ने चौथी पारी में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 82 ओवर में 371 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था. भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए थे. यह पहला मौका था जब भारतीय टीम किसी टेस्ट मैच में 830 से ज्यादा रन बनाकर भी हार गई थी.

 

भारत को सीरीज में बराबरी पर आने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना जरूरी है. इस मैच में भारतीय पेस अटैक की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते नजर आ सकते हैं. एनडीटीवी के मुताबिक टीम वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच में रेस्ट देगी. इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें फिर से मैदान पर उतारा जाएगा. तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

क्रिकेटफैंस जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह को जनवरी में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद वे तकरीबन 4 महीने टीम इंडिया से बाहर रहे. इंग्लैंड दौरे से पहले ही उन्होंने यह कह दिया था कि वे 5 टेस्ट में से 3 में ही खेल पाएंगे. जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे बड़े हथियार हैं. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में उनके ना उतरने से भारत को नुकसान भी हो सकता है. इंग्लैंड के बैटर बुमराह के ना होने का फायदा उठाकर खुलकर खेल सकते हैं. अगर इंग्लैंड दूसरा टेस्ट जीतता है तो भारत के लिए बुमराह के रहने के बावजूद सीरीज में वापसी मुश्किल हो जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button